FIFA World Cup 2026 इतिहास का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ
FIFA World Cup 2026: इतिहास का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ आइए जानते है पूरी जानकारी AI Generated image एक नजर मे फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल मे से एक माना जाता है और इसका सबसे बड़ा मंच है FIFA World Cup हर चार वर्ष में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट करोड़ों प्रशंसकों की भावनाओं से जुड़ा होता है। वर्ष 2026 का फीफा वर्ल्ड कप कई मायनों में ऐतिहासिक है क्योंकि यह पहली बार प्रतियोगिता तीन देशों की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हो रही है और पहली बार इसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यही कारण है कि इसे अब तक का सबसे बड़ा और सबसे रोमांचक विश्व कप माना जा रहा है । दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें इस टूर्नामेंट पर टिकी हुई हैं बड़े बड़े खिलाड़ी नई प्रतिभाएँ रोमांचक मुकाबले और नए रिकॉर्ड सब कुछ इस विश्व कप को खास बना रहे हैं। आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी एक नजर मे । क्यों है FIFA World Cup 2026 ऐतिहासिक फीफा वर्ल्ड क...